उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी के आसपास के गांवों में गुलदार की दहशत से सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के आसपास के गांवों में गुलदार की दहशत अभी भी बरकरार है। पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र से सटे मोहल्लों और कस्बों में गुलदार आए दिन दिखाई दे रहा है। जिससे इसका सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। गुलदार की दहशत के चलते पौड़ी के चंदोलारांई गांव में आंगनबाड़ी और समस्त विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया है। शहर के तीन हिस्सों में अभी भी गुलदार की सक्रियता बरकरार है।

गौरतलब है कि पौड़ी में बीती 5 जुलाई की देर शाम शौच के लिए अपनी मां के साथ आई 4 साल की मासूम पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया था। इतना ही नहीं बीते जून माह में नगर पालिका के वार्ड 11 गडोली में भी गुलदार से इसी तरह एक बच्ची पर झपट्टा मारा था। तभी से इन क्षेत्रों में गुलदार की दहशत एक बार फिर से बढ़ गई है। https://sarthakpahal.com/

गुलदार की दहशत के बाद राजस्व उप निरीक्षक नान्दलस्यूं तथा BEO खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी की ओर से इस संबंध में संयुक्त आख्या उप जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। जिसके बाद डीएम पौड़ी डा. आशीष चौहान ने चंदोलारांई गांव में स्कूलों को बंद करने को आदेश जारी किए है। चंदोलारांई स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है, हालांकि शनिवार को यहां स्कूलें खुले रहे।

Related Articles

Back to top button