उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल

उत्तरकाशी। गंगा उद्गम स्थल गंगोत्री धार्मिक लिहाज से पूरे देश दुनिया में अपना विशिष्ठ महत्व रखता है। प्रदेश की सत्ता से भी एक मिथक गंगोत्री से जुड़ा हुआ है। यह मिथक अभिविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से ही चला आ रहा है, जो इसे विशिष्ट बना देता है। चुपके-चुपके ही सही उत्तराखंड में राजनीतिक दल भी इस मिथक को अब नजरअंदाज नहीं कर पाते। कहा जाता है कि जो भी विधायक यहां चुनाव जीतता है उसकी सरकार ही बनती है।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड पहुंचे, जहां आप उत्तराखंड के सह प्रभारी राजीव चौधरी और वरिष्ठ नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल ने उनका स्वागत किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। मनीष सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा मनीष सिसोदिया ने आज उत्तरकाशी में की। वह यहां पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button