उत्तराखंडयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

पौड़ी के सिलेथ गांव में कांजी हाउस का विरोध तेज, डीएम आशीष चौहान से मिले ग्रामीण

Listen to this article

पौड़ी। कल्जीखाल विकासखंड की कपोलस्यूं पट्टी के क्यार्केश्वर महादेव मंदिर के पास कांजी हाउस संचालन की कवायद पर विवाद शुरू हो गया है। सिलेथ गांव के लोगों ने कांजी हाउस के विरोध में आवाज मुखर कर दिया है। इसी मामले को लेकर ग्रामीण पौड़ी डीएम आशीष चौहान से मिले। इस दौरान उन्होंने उन्होंने प्रशासन से पौड़ी नगर पालिका को भूमि आवंटन किए जाने पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि पर ग्रामीणों का खेल मैदान और चारागाह है। इसके अलावा पहले से ही एक गोधाम मौजूद है। ऐसे में कांजी हाउस का निर्माण होने नहीं दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा नगरपालिका का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
सिलेथ के ग्रामीणों का साफ कहना है कि पौड़ी नगर पालिका प्रशासन का हस्तक्षेप क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से भूमि आवंटन रद्द करने की मांग की है। साथ ही नगर पालिका की ओर से कांजी हाउस बनने को रोकने को कहा है। ऐसा न करने पर ग्रामीणों ने पौड़ी डीएम को आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

गौधाम के पास कांजीहाउस कतई नहीं बनेगा
ग्रामीणों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के आस-पास आवारा जानवर रहते हैं। इसलिए पालिका प्रशासन को नगर के आस पास  बनाना चाहिए, लेकिन पालिका नगर से दूर जहां पहले से ही गौ धाम मौजूद है, वहां पर कांजी हाउस बना रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसी भी सूरत में सिलेथ गांव में कांजी हाउस नहीं बनने दिया जाएगा।

डीएम आशीष चौहान ने लिया मामले का संज्ञान
मामले में पौड़ी डीएम आशीष चौहान का कहना है कि मामले में ग्रामीणों का ज्ञापन मिला है। संबंधित उप जिलाधिकारी से जांच आख्या मांगी गई है। गौवंश रखने के लिए जो भी पार्टी हामी भरेगी, तभी कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। जिले में गोवंश की रक्षा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button