उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

हुस्न के भंवर में फंसा उत्तराखंड का फौजी, न घर का रहा न घाट का, लाखों गंवाए, इज्जत गई सो अलग

मेरठ। उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला फौजी हुस्न के मायाजाल में फंस गया। फौजी इस समय यूपी के मेरठ में तैनात है। फौजी ने मजबूर होकर मेरठ एसएसपी के पास मदद की गुहार लगाई है। फौजी का आरोप है कि युवती ने उसे अपने जाल में फंसाकर करीब 50 लाख रुपए, प्रॉपर्टी और नकदी हड़प ली है। इसके बाद भी युवती फौजी को ब्लैकमेल कर रही है।

मैरिज ब्यूरो में कराया था शादी का रजिस्ट्रेशन
दरअसल, फौजी की शादी को लेकर ये पूरा मामला शुरू होता है। फौजी ने मेरठ पुलिस को जो शिकायती पत्र दिया है, उसके अनुसार उसने अपने पिता के कहने पर मैरिज ब्यूरो की एक वेबसाइट पर अपनी शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वेबसाइट पर ही फौजी को एक युवती मिली, जिसने खुद को देहरादून की ही रहने वाली बताया।

ऐसे हुस्न मायाजाल में फंसा फौजी
फौजी के मुताबिक धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और बात दोस्ती तक पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात भी करने लगे। दोनों वीडियो कॉल पर भी एक-दूसरे से संपर्क में रहने लगे। चालाक लड़की के चक्कर में पड़कर फौजी ने वीडियो कॉल पर अपनी कुछ न्यूड फोटो लड़की को दे दी। बस तभी से युवती फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही है।

फौजी ने सुनाई अपनी आपबीती
पीड़ित फौजी का आरोप है कि युवती ऐसा करके उससे करीब 20 लाख रुपए हड़प चुकी है। इतना ही नहीं फौजी के देहरादून में दो प्लॉट थे, उसको भी उसने डर के मारे आरोपी लड़की के नाम कर दिया। फौजी का कहना है कि वो अपनी इज्जत बचाने की खातिर बार-बार उनके चंगुल में फंसता गया और ठगी का शिकार होता रहा।

शादी के बाद भी नहीं छूटा पीछा
कहानी यहीं खत्म नहीं होती है, फौजी ने अपनी जान बचाने के लिए उस युवती से शादी भी कर ली थी, लेकिन इसके बाद भी वो युवती फौजी को नोचती रही। फौजी का कहना है कि अब उसे झूठे केस में फंसाकर उसकी नौकरी छुड़वाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। वहीं, इस मामले में मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि सीओ दौराला को मामले की जांच करने और कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसपी क्राइम अनित कुमार को भी आरोपियों की जांच पड़ताल करने का कहा गया है। जांच के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button