उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

घूमने आए मेरठ के SI के बेटे की मसूरी में हत्या, शव बेड के नीचे रखकर आरोपी फरार

मसूरी। मेरठ पुलिस में तैनात दारोगा के बेटे कपिल चौधरी की गला रेतकर मसूरी के भट्टा गांव के पास एक होटल में हत्या कर दी गयी। युवक अपने दो दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। शनिवार सुबह 7 बजे युवक ने अपने दोस्तों के साथ होटल में चेक इन किया था। जिसके बाद आज दिन में युवक का शव होटल के कमरे में बेड के नीचे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सीओ अनिल जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे मसूरी देहरादून मार्ग के पास दो युवक और एक लड़की होटल में आए थे। रात 2 बजे दोनों युवक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने आए। जिसके बाद दोनों ही वापस अपने कमरे में चले गए। रविवार दोपहर जब सफाई कर्मचारी कमरे की सफाई करने गया, तो उसने देखा कि कमरे में एक लड़के का लहूलुहान शव अर्धनग्न हालत में बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ है। इस दौरान कमरे में लगे बेड से रजाई और तकिया गायब थे। युवक का गला कटने पर खून बहने के कारण उसकी मौत हुई थी।

मृतक की पहचान 24 साल के कपिल चौधरी पुत्र सत्य कुमार निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई है। कपिल चौधरी ने ही अपनी आईडी कमरा बुक कराने के लिए लगायी थी। एसएसपी दलीप सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों को बुला लिया गया है। इस मामले में कई सूचना मिल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। हत्या में प्रयोग किया गया हथियार मौके से नहीं मिला है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले गये, जिसमें सुबह के समय होटल के बाहर एक कार रुकी मिली है। जिसमें से दो लड़के और एक लड़की उतरती हुई दिखाई दी। घटना स्थल के पास झाड़ियों से होटल की रजाई, तकिया और लड़की की खून से लथपथ चुन्नी मिली है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button