उत्तराखंडयूथ कार्नरराजनीति

प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए सीएम धामी का आभार: उमेश अग्रवाल

Listen to this article

देहरादून। प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए सीएम धामी के जन्मदिवस 16 सितम्बर को भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक शुभकामना कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के गणमान्य विधायक, सैकड़ों कार्यकर्तताओं ने भाग लेकर धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यूसीसी लागू करने वाला प्रथम राज्य होगा उत्तराखंड
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही बागेश्वर के उपचुनाव पर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में सीएम द्वारा किए गए कार्यों का एक वीडियो क्लिप के द्वारा सराहना की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने उन्हें समान नागरिकता कानून के लिए अग्रिम बधाई दी और कहा कि हमारा प्रदेश यह कानून लाने में प्रथम राज्य होगा। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किये गये सभी कार्य जनता को समर्पित हैं। उनका कहना था कि आपके नेतृत्व में आज प्रदेश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

आपकी बधाईयों का तहेदिल से धन्यवाद: सीएम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समस्त जनता को अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके सम्मान में जितने भी कार्यक्रम किये गये आप सब लोगों ने मेरा दिल जीत लिया। सीएम ने कहा कि मैं आप सबको पूरे प्रदेश की जनता को दिल की गहराई से धन्यवाद करता हूं। मैं उत्तराखंड की समस्त जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं। बागेश्वर विधानसभा चुनाव में मै बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे सामने 2024 में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को भारी मतों से जिताकर एक बार फिर उन्हें देश की बागडोर सौंपनी है। G20 के माध्यम से विश्व में भारत की एक कीर्ति स्थापित हुई है। https://sarthakpahal.com/

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, विनोद चमोली, सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, पुष्कर सिंह कला, अनिल गोयल आदि गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, संतोष सेमवाल, बबीता सहोत्रा, मंच संचालन महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल, मोंटी, राजेश कंबोज, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्म, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार अक्षत जैन, राजेश बडोनी, आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी, शाकूल उनियाल, रंजीत सेमवाल, सूरज, मोतीराम आदि पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button