तीन रूसी दूल्हों ने भारतीय रीति रिवाज से हरिद्वार में किया विवाह, जमकर नाचे बाराती

हरिद्वार। धर्मनगरी के अखंड परमधाम आश्रम में तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ विवाह (Russian couples got married as per Indian customs) किया। 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया है। उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने यहीं शादी करने का मन बना लिया। आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी रचा ली।
तीन रूसी जोड़ों ने भारतीय रीति रिवाज से की शादी
रूस के नागरिकों के साथ अन्य लोगों ने ढोल नगाड़ों और उत्तराखंडी वाघ यंत्रों पर डांस किया। भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों की बारात निकाली गई। आश्रम के शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप में सात फेरे भी लिए।
विवाह में जमकर नाचे रूसी नागरिक
स्वामी परमानंद गिरि ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया। विवाह संस्कार में जहां दूल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी, वहीं दुल्हनें भी भारतीय लहंगों में सजी नजर आईं। रूस के नागरिकों ने बताया कि पहले भी कई रूस के नागरिकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/