उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

12वीं की छात्रा से सहपाठी छात्र का दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को चला पता

Listen to this article

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप क्लास में ही पढ़ने वाले सहपाठी छात्र पर लगाया है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि छात्र ने छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। https://sarthakpahal.com/

पुलिस के अनुसार छात्रा के पिता ने पुलिस चौकी में कहा कि उनकी बेटी कक्षा 12वीं में पढ़ती है। क्लास में ही पढ़ने वाला लड़का बीते दिन उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल में ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी।

छात्रा जैसी ही घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने जब छात्रा से तबीयत खराब होने के बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना परिजनों को बता दी। जिसके बाद परिजन सीधे पुलिस के पास पहुंचे। जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा के बालिग या नाबालिग होने की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। इसी के साथ ही आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button