खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

स्टेडियम में भारत की जीत का मना खास जश्न, 1.3 लाख लोगों ने गाया ‘Vande Mataram’- VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप में 7 विकेट से जीत पर स्टेडियम में खास जश्न मना। इस वर्ल्ड कप में ये भारत की लगातार तीसरी जीत थी। भारत पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा हुआ था। भारत के मैच जीतने के बाद स्टेडियम में जो नजारा देखने को मिला, वो गर्व से सिर ऊंचा कर देने वाला था।

1.3 लाख लोगों ने गाया गाना
एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ ‘वंदे मातरम’ गाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसा महसूस हुआ जैसे ये 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल हो। भारत जीता और पटाखे फोड़े गए और पूरा स्टेडियम वंदे मातरम गाने लगा। आप भी देखिये और गुनगुनाइये Vande Mataram….

जसप्रीत बुमराह चुने गये मैन ऑफ द मैच
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 7 ओवर में केवल 19 रन देकर रिजवान और शादाब खान के विकेट लिए। पाकिस्तान का हर बल्लेबाज सामने परेशान दिखाई दिया। उन्होंने मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा, ‘यह अच्छा है। आपको जल्द से जल्द विकेट की परख करनी होती है। हम जानते थे कि विकेट धीमा है, तो बल्लेबाजों के लिए जितना संभव हो हम रन बनाना मुश्किल करना चाहते थे।’ https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button