उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

बल्ब बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

रुड़की। देर रात एनटीएल फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस के साथ दमकल विभाग को सूचना दी गई। तुरंत ही सायरन बजाती दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन आग लगातार बढ़ती ही गई। पहले भगवानपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने आईं। इससे बात नहीं बनी तो फिर रुड़की से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। इससे भी बात नहीं बनी तो लक्सर फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। वहीं, आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है की फैक्टरी में मटेरियल पैकिंग समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। उधर, सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया आग का कारण का शार्ट सर्किट लग रहा है।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, वहीं सुरक्षा के प्रति लापरवाही कितना घातक साबित हो सकती है, यह इस बात से जाहिर है कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो पूरे रायपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बड़ी घटना घट सकती है। हालांकि कंपनी में लगी आग के कारणों का भी दमकल विभाग की टीम पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही माना जा रहा है कि इस अग्निकांड से कंपनी का सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button