उत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मुंह दबाकर छात्रा के कपड़े उतारे, किस किया और वीडियो बनाए, विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बुधवार की रात तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लीलता की हदें पार कर दीं। बाइक सवार 3 युवक छात्रा का मुंह दबाकर उसे एकांत में ले गए। किस करने के बाद उसके कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बनाया।

आईआईटी बीएचयू में छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या में छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। पीड़िता छात्रा ने तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं घटना के विरोध विवि के करीब 2 हजार छात्र सड़क पर उतर आए हैं।

15 मिनट तक करते रहे मनमानी, अश्लील वीडियो भी बनाया
छात्रा ने बताया कि युवकों ने पहले मेरा मुंह दबाया, फिर मुझे किस किया। इसके बाद कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया। कुछ तस्वीरें भी लीं। मेरे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। मुझे धमकाकर मेरा फोन नंबर भी ले लिया। वे 10 से 15 मिनट तक मेरे साथ मनमानी करते रहे। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद मैं अपने हॉस्टल में एक प्रोफेसर के आवास के अंदर घुस गयी। इसके बाद मैंने प्रोफेसर से संपर्क किया। वहां पर करीब 20 मिनट तक रुकी रही।

IIT-BHU में अब बाहरियों का प्रवेश नहीं
पूरे मामले पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय BHU प्रशासन ने संज्ञान लिया है। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए IIT-BHU ने शाम 5 बजे से सुबह 10 बजे तक IIT-BHU कैंपस में बाहरियों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। छात्रों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही कैंपस में प्रवेश मिलेगा। बीएचयू में देश के अलावा विदेश से भी छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button