देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

12 साल बाद हुआ हनी सिंह का तलाक, पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

Listen to this article

नई दिल्ली। मशहूर रैपर-सिंगर हनी सिंह का आखिरकार 12 साल बाद तलाक हो गया है। हनी संह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी समय से चर्चा में बने थे। कोर्ट ने उनके तलाकनामे पर साइन करते हुए कपल को अलग रहने की मंजूरी दे दी है। पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। शालिनी ने कहा था कि वह हनी के साथ डर में जी रही थीं।

दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने कपल को 12 साल  बाद अलग होने की मंजूरी दे दी है। फैमिली कोर्ट ने हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच ढाई साल पुराने मुकदमे का निपटारा करते हुए, दोनों पक्षों के तलाक को मंजूर कर दिया है। पिछले साल सितंबर में हुई सुनवाई के बाद हनी सिंह ने समझौते के फैसले के तहत अपनी पत्नी शालिनी को एक करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था।

ढाई साल से चल रहा था केस
हनी सिंह और शालिनी तलवार के तलाक का मामला ढाई साल से कोर्ट में चल रहा था। आखिरकार इस पर फैसला सुना दिया गया। शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। कोर्ट ने तलाक को मंजूरी देने से पहले हनी सिंह से आखिरी बार पूछा कि क्या वह अब भी अपनी पत्नी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं? इस पर हनी सिंह ने जवाब दिया कि अब साथ रहने का कोई भी औचित्य नहीं है। अब साथ रहना नामुमकिन है। हनी की इस बात पर शालिनी ने भी हामी भरी। कोर्ट में दोनों पक्ष अलग रहने की रजामंदी पर पहुंचे।

साथ ही हनी और शालिनी ने एक दूसरे पर लगाए आरोप भी वापस ले लिए, लेकिन कपल के बीच किन शर्तों को लेकर तलाक फाइनल हुआ, इसे बंद लिफाफे में सील रखा गया है। तलाक की सुनवाई में हनी सिंह के साथ मेटलॉ ऑफिस के पार्टनर ईशान मुखर्जी, अधिवक्ता अमृता चटर्जी और जसपाल सिंह रहे थे।

हनी सिंह और शालिनी तलवार ने लव मैरिज की थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इसके बाद 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के अनुसार उन्होंने फेरे लिए थे। हनी ने एक रिएलिटी शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था। उनकी शालिनी संग अफेयर की खबरें आने लगी थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि वो शादीशुदा हैं और उनकी शादी को तीन साल हो चुके हैं।  https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button