उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 59 छात्रों को दिये गोल्ड मेडल

श्रीनगर। उत्तराखंड के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में 11वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित किए।

HNBGU का 11वां दीक्षांत समारोह
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। जिसके बाद वे श्रीनगर गढ़वाल पहुंचीं। जहां उन्होंने गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।

सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को पीतांबर दत्त बड़थ्वाल स्मृति गोल्ड मेडल


एचनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में दीक्षांत समारोह में 59 स्वर्ण पदक, 1182 स्नातकोत्तर डिग्रियां और 98 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गई। साथ ही विवि के तीनों कैंपस (एसआरटी कैंपस टिहरी, बीजीआर कैंपस पौड़ी, बिरला और चौरास कैंपस श्रीनगर गढ़वाल) में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को पीतांबर दत्त बड़थ्वाल स्मृति गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि साल 1973 में स्थापित गढ़वाल विश्वविद्यालय ने समय के साथ खुद को ढ़ाला है। आज जब हम वुमेन लेड डेवलेपमेंट (Women Led Development) की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तब इस दीक्षांत समारोह की विषय वस्तु ‘सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र’ हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय की प्रगतिशील सोच को परिलक्षित करती है।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा को जीवन में सदैव महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता रहा है। यहां के लोगों का शिक्षा से लगाव राज्य की साक्षरता दर में भी परिलक्षित होता है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। इसी क्षेत्र ने हिंदी साहित्य को कई बड़ी प्रतिभाएं दी हैं। इस राज्य का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय होने के कारण हेमवती नंदन बहुगुणा विवि की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button