उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

महिला की हत्या कर चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडी देवी मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस टीमें जांच में जुट गई हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जल्द खुलासे के लिए निर्देशित किया है।

गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की चंडी देवी रोपवे से चंद कदम पहले जाने वाले पैदल मार्ग से सटे जंगल में महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर सीओ सीओ जूही मनराल, एसओ नितेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 30-35 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में उसी के दुपट्टे का फंदा बुरी तरह कसा हुआ था। https://sarthakpahal.com/

प्रारंभिक जांच-पड़ताल में साफ हुआ कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। शव एक दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आस पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने के प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button