देश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

कल से लगातार 5 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, ATM में हो सकती है कैश की किल्लत

Listen to this article

नई दिल्ली। RBI द्वारा नवंबर महीने के लिए जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, महीने में कुल 15 Banking Holiday निर्धारित थे, जिनमें से कई निकल चुके हैं। वहीं अब दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे पर्व आने वाले दिनों में पड़ रहे हैं।

धनतेरस (Dhanteras) और दिवाली (Diwali) का त्योहार आ गया है और इसे लेकर देशभर में उत्साह है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कल से लगातार पांच दिन तक बैंक बंद (Bank Close) रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक RBI हर महीने अपनी वेबसाइट पर Banking Holiday लिस्ट जारी करती है, जो विभिन्न राज्यों में होने वाले त्योहारों और आयोजनों पर निर्भर होती है। नवंबर-2023 की हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें, तो 11 नवंबर से 15 नवंबर तक बैंकों में छुट्टी घोषित है।

अगले हफ्ते दिवाली-भाईदूज की छुट्टी
RBI द्वारा नवंबर महीने के लिए जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, महीने में कुल 15 Banking Holiday निर्धारित थे, जिनमें से कई निकल चुके हैं। वहीं अब दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे पर्व आने वाले दिनों में पड़ रहे हैं। जिनपर बैंकों में काम काज पर ब्रेक रहेगा। इन छुट्टियों में दूसरे शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। बैंकों में घोषित की गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है, या फिर आप (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

इस बार रविवार को मनेगी दिवाली
केंद्रीय बैंक द्वारा घोषित ये बैंकिंग हॉलिडे विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में बेहद जरूरी हो जाता है कि छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें। इस बार दिवाली की छुट्टी की बात करें तो ये पर्व 12 नवंबर को पड़ रहा है और इस दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। वहीं 13 और 14 नवंबर को भी दिवाली का अवकाश आरबीआई द्वारा घोषित किया गया है। लगातार बैंक बंद रहने से ATM में कैश की किल्लत हो सकती है। https://sarthakpahal.com/

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
11 नवंबर दूसरा शनिवार सभी जगह, 12 नवंबर रविवार/दिवाली सभी जगह, 13 नवंबर गोवर्धन पूजा अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, 14 नवंबर दीपावली अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर , 15 नवंबर भाई दूज गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button