उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशस्वास्थ्य

ऋषिकेश और रायवाला के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत

ऋषिकेश। रायवाला योग नगरी रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक की हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चला है। रेलवे और सिविल पुलिस ने मिलकर मृतक के शव को रेलवे पटरी से बाहर निकाला है। शव को सिविल पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह से ट्रेन योग नगरी स्टेशन पर आधे घंटे की देरी से पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक युवक चंपारण बिहार का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन हावड़ा से चलकर योग नगरी स्टेशन आने वाली हावड़ा एक्सप्रेस वीरभद्र स्टेशन से छूटकर जब योग नगरी स्टेशन की ओर चली तो कुछ दूरी पर ही एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव पटरी के बीच में आने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। सूचना मिलने पर आरपीएफ और सिविल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जांच पड़ताल के बाद किसी तरह पुलिस ने शव को पटरी से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर युवक के कपड़ों की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसके आधार पर युवक की पहचान रामविलास राम पुत्र जंगली राम निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button