उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

चाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बुरी तरह झुलसी, एम्स में भर्ती

ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा नगर गणेश विहार स्थित एक बुजुर्ग महिला उस समय अपने घर में आग से झुलस गई जब वह चाय बनाने गई थी। महिला को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने की वजह से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण महिला की कमर व पैर का पूरा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया।

ऋषिकेश में गुरुवार तड़के चाय बनाने के दौरान एक महिला की साड़ी में आग लग गई। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई है। महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गंगा नगर गणेश विहार गली नंबर चार में महिला यसोदा चमोली पत्नी मुरलीधर चमोली के घर पुताई का काम चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने एक ही कमरे में रसोई व अन्य कमरों का सामान रखा हुआ है। https://sarthakpahal.com/

तड़के महिला कमरे में गई और चाय बनाते समय उसकी सिल्क की साड़ी ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि महिला कुछ कर पाती कमरे में भी आग लग गई और आग के कारण उसकी कमर व पैर का पूरा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग
महिला की चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। इस दौरान पार्षद ब्रिजपाल राणा ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, महिला को भी एम्स में भर्ती कराया गया। महिला के उपचार में एम्स के चिकित्सकों का एक दल पूरी तरह से जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button