
सार्थकपहल.काम। 500 बरस के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है। रामलला अपने आसन पर विराजमान भी हो गए। अब तो बस 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार है। 7 हजार मेहमान प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। अयोध्या भी सज-धजकर तैयार हो गई है। रामलला की संपूर्ण तस्वीर भी सामने आ गई है।
रामलला के चेहरे वाली अद्भुत तस्वीर शुक्रवार को आई सामने

रामलला के चेहरे वाली एक अद्भुत और संपूर्ण तस्वीर शुक्रवार (19 जनवरी) को सामने आई. इसमें रामलला की मोहक छवि नजर आ रही है। इसमें रामलला के सिर पर मुकुट सजा है, हाथों में धनुष-बाण हैं। मूर्ति को फूल मालाओं और आभूषणों से सजाया गया है। इस मूर्ति से आस्था और अध्यात्म की झलक साफ तौर पर दिखाई दे रही है। जो पहली ही नजर में रामभक्तों को आकर्षित करती है। भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता को दर्शाता है। मूर्ति में सूर्य, ऊं, गणेश, चक्र, शंख, गदा, स्वास्तिक और हनुमानजी की आकृति बनी हुई है. मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की इस मूर्ति को दिव्य औऱ भव्य बनाया है।
मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच और वजन 200 किलो तक है
पैर की उंगली से ललाट तक रामलला की मूर्ति की कुल ऊंचाई 51 इंच है, जबकि पुष्प के साथ मूर्ति की ऊंचाई 8 फीट हो जाएगी। मूर्ति का वजन करीब 150 से 200 किलो है। मूर्ति के ऊपर मुकुट सुशोभित है। श्रीराम की भुजाएं घुटनों तक लंबी हैं। मस्तक सुंदर और आंखें बड़ी हैं। ललाट भव्य है। मूर्ति कमलदल पर खड़ी मुद्रा में है। रामलला के हाथ में तीर और धनुष हैं, मूर्ति में 5 साल के बच्चे की बालसुलभ कोमलता झलकेगी। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
मूर्ति में दिखेंगे भगवान विष्णु के 10 अवतार
रामलला की मूर्ति में उत्तर और दक्षिण भारत का समावेश दिखाई देगा। इसमें भगवान विष्णु के 10 अवतार 1-मत्स्य, 2- कूर्म, 3- वराह, 4- नरसिंह, 5-वामन, 6- परशुराम, 7- राम, 8- कृष्ण, 9- बुद्ध और 10वां कल्कि अवतार का वर्णन है। साथ ही सभी 10 अवतारों की आकृतियां भी बनाई गई हैं। मूर्ति में हनुमानजी और गुरण की आकृतियां भी हैं। मूर्ति की चौड़ाई 3 फीट है।



