उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दुगड्डा रेंज के आमसौड़ गांव की महिला के साहस के आगे गुलदार जान बचाकर भागा

कोटद्वार, 23 मार्च। पौड़ी जिले के लैंसडाउन वन प्रभाग में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला जंगल घास लेने गई थी। महिला ने दिमाग से काम लेते हुए गुलदार का सामना किया। जिसके बाद गुलदार मौके से भाग निकला। महिला की आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत आमसौड़ गांव की नीलम देवी पत्नी भारत सिंह रोज की तरह अकेले गांव के जंगल में जानवरों के घास लेने गई थी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गुलदार ने नीलम देवी पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाते हुए गुलदार का सामना किया, जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर मौके से भाग गया। उधर महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी महिला के पास पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने महिला को तुरंत कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

कोटद्वार अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, गुलदार के हमले से महिला के बाएं हाथ में नाखुन और दांत के निशान बने हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बाघ के हमले में महिला का हाथ फैक्चर भी हो सकता है। सीटी स्कैन भी किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जनवरी माह में भी अल्दावा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला किया था। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button