उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तराखंड में 83 लाख से अधिक मतदाता, आज जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

देहरादून, 29 मार्च। लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी। इस बार चुनाव में 83 लाख के अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं।

इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरुष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 297 है। राज्य में सर्विस वोटरों की संख्या 93 हजार 187 है, जिसमें 90 हजार 554 पुरुष सर्विस वोटर और 2633 महिला सर्विस वोटर हैं।

प्रदेश में 11,729 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 11,729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी। इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी में और एक पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ में चिह्नित किया गया है।

पौड़ी में सबसे ज्यादा दुर्गम पोलिंग स्टेशन
705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी और 11012 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी। मतदान से दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली सर्वाधिक पौड़ी में 181 और अल्मोड़ा में 136 पोलिंग पार्टियां हैं। https://sarthakpahal.com/

प्रदेश में 63 में से 56 नामांकन स्क्रूटनी के बाद बचे थे। इनमें टिहरी लोकसभा सीट में 11, गढ़वाल में 13, अल्मोड़ा में 08, नैनीताल में 10 और हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 नामांकन शामिल हैं। शनिवार को नाम वापसी का समय खत्म होने के साथ ही मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी।

उत्तराखंड में 93187 है सर्विस वोटरों की संख्या
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड में 93,187 सर्विस मतदाता हैं। जिनमें 90,554 पुरुष और 2,633 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में 12 ऐसे दूरस्थ क्षेत्र हैं, जिनमें पोलिंग पार्टी को चुनाव से 3 दिन पहले रवाना किया जाएगा। जबकि कुछ स्थानों पर मतदान से 2 दिन और दिन पहले पार्टियां रवाना की जाएगी।

Related Articles

Back to top button