उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षा

राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कमलेश कुमार को दी विदाई

यमकेश्वर, 31 जुलाई। राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में कार्यरत राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कमलेश कुमार का स्थानांतरण अन्यत्र हो जाने के कारण महाविद्यालय ने 31 जुलाई 2024 को उनको भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ कमलेश कुमार पिछले एक साल से इस महाविद्यालय में कार्यरत थे और उनका कार्यकाल सौहार्दपूर्ण रहा एवं वे लगनशील, कार्य कुशल एवं एक कुशल प्राध्यापक रहे हैं। प्राचार्य शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे| उनकी जगह पर अब नये असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गिरिराज सिंह कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button