क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

दिल्ली के आकाशवाणी भवन परिसर में युवती से दुष्कर्म

संसद भवन से कुछ मीटर दूरी पर स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी पहले पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा, फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं आरोपी ने दो दिन पहले कहीं और शादी भी कर ली और फरार हो गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित व आरोपी हेमंत दोनों आकाशवाणी भवन में काम करते हैं। आरोपी ट्रांसमीशन एग्जीक्यूटिव की पोस्ट पर काम करता है।

पीड़ित ने संसद मार्ग थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी आरोपी से मई, 2020 में जान-पहचान हुई थी। ये जान-पहचान दोस्ती में  बदल गई। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने पहले तो शादी का झांसा देकर आकाशवाणी भवन परिसर की पार्किंग में उससे शारीरिक संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने सोमवार को कहीं और शादी भी कर ली है।

Related Articles

Back to top button