देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षा

राष्ट्र-विरोधी ताकतों का विरोध करने पर मुुुुझे जेल में डाला गया : केजरीवाल

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम जेल से बाहर आने के तुरंत बाद चंदगी राम अखाड़ा से अपने आवास तक रोड शो किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। घर पहुंचने पर उनका शानदार वेलकम हुआ. मां ने बेटे अरविंद केजरीवाल की आरती उतारी. वहीं केजरीवाल ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. साथ ही भगवंत मान और मनीष सिसोदिया को गले लगाया.

रोड शो के दौरान सी.एम. केजरीवाल कहा कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। मेरा कसूर सिर्फ यह है कि मैंने राष्ट्र-विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज उठाई है, इसलिए मुझे जेल में भेज दिया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देशवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है। केजरीवाल एक छोटी चीज है। केजरीवाल जरूरी नहीं है, देश जरूरी है। देश में कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को अंदर से कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। हमें इन राष्ट्र-विरोधी ताकतों का मुकाबला करना है।

जेल की दीवारों से उनका मनोबल काफी बढ़ा
केजरीवाल ने कहा कि जेल की दीवारों ने उनका मनोबल कई गुना बढ़ाया है. उनके जीवन का हर पल और उनके शरीर में खून की हर बूंद देश के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि मुझे इसलिए सलाखों के पीछे नहीं डाला गया क्योंकि मैं गलत था, बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ाई लड़ी थी.

आप ने मनाया जश्न, खुशी में पटाखे फोड़े
सीएम केजरीवाल की रिहाई पर आम आदमी पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े. इससे पहले पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर एकत्र हो गए और भारी बारिश के बीच अपने नेता के स्वागत के लिए डटे रहे. जैसे ही केजरीवाल जेल से बाहर आए, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए और उनके समर्थन में नारेबाजी की. https://sarthakpahal.com/

जेल के ताले टूट गए…केजरीवाल छूट गए : भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी आज जेल से बाहर आए और बाहर आते ही शेर की दहाड़ ने तानाशाह सरकार की जड़ों को हिला दिया। उन्होंने कहा कि आज मैं और सारी लीडरशिप अरविंद जी का स्वागत करने पहुंची। आज का सुप्रीम कोर्ट का फैसला ये बताने के लिए काफी है कि ‘अंत में जीत सत्य की ही होती है।

Related Articles

Back to top button