उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

कांग्रेस को लड़ने दो, हमें तो पहाड़ का विकास करना है : सतपाल महाराज

पाबौ (पौडी)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जहां विपक्षी पार्टियों के नेता आपसी खींचतान में लगे हैं वहीं केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त तैयार करने में लगी है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पाबौ, गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गडिगांव, पाबौ स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी सहित अनेक लोगों को उपहार, प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button