उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, दो फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी

देहरादून, 2 मई। उत्तराखंड सरकार ने आज राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने के साथ ही विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया है. इसके तहत राज्य में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दी गई है. उधर, विभिन्न जिलों में विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति देने का भी निर्णय लिया गया है.

राज्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की सौगात
उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को सरकार में बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी को दो फीसदी महंगाई भत्ते में वृद्धि की मंजूरी दी है.

सरकार ने सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी, सिविल और पारिवारिक पेंशनर्स, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान, राजकीय विश्वविद्यालय और यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा.

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की वृद्धि
उत्तराखंड के इन सभी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. इससे पहले कर्मचारियों को 53% महंगाई भत्ता मिल रहा था, जो अब बढ़कर 55% हो गया है. सरकार के इस निर्णय से राज्य के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलने जा रहा है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चंपावत एवं लमगडा में तहसील भवनों के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। इसके लिए 17.74 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। तहसील चंपावत के भवन निर्माण पर 13.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि अल्मोड़ा की लमगडा तहसील भवन के निर्माण के लिए 3.88 करोड की स्वीकृति हुई है। ऊधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की 5.63 करोड़ की स्वीकृति हुई है।
सीएम जिला ऊधमसिंह नगर में पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पूर्व निर्मित ढांचे के ध्वस्तीकरण व अस्थायी विस्थापन कार्य एवं उक्त एयरपोर्ट के रनवे तथा विस्तारीकरण के लिए तीन करोड़ एवं जिला पिथौरागढ़ की कनालीछीना तहसील परिसर में पार्किंग, चारदीवारी एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 2.63 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button