उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

जौलीग्रांट में कालूवाला में सिंचाई नहर हेड पर नहाते समय डूबने से युवक की मौत

देहरादून, 18 मई। जौलीग्रांट के कालूवाला में सौंग नदी पर बने सिंचाई नहर हेड पर नहाते समय डूबने से अठूरवाला के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को नहर के हेड से निकालकर 108 की मदद से सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

कालूवाला प्रशासक पंकज रावत ने कहा कि कालूवाला में सौंग नदी में जौलीग्रांट सिंचाई नहर का हेड है। जिससे सिंचाई नहर में पानी जाता है। जिसे करीब दो साल पहले बनाया गया था। रविवार सुबह काफी लोग वहां पर नहा रहे थे। इसी दौरान अठूरवाला का एक युवक सिंचाई नहर सिर में डूब गया। जिससे उसके सिर में भी चोट आई है।

सभासद संदीप नेगी ने कहा कि युवक अठूरवाला का रहने वाला है। सूचना पाकर युवक के परिजन डोईवाला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस भंडारी ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम अनुज नेगी (16) है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर हेड पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की गई है कि नहर के आस-पास सुरक्षा के उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button