
देहरादून, 24 मई। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त कर्नल) को रु. 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई 1064 टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के बाद की गई। धामी सरकार अब तक 150 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है, जो भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। इस सख्ती से जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
सेना से रिटायर्ड सैनिक है आरोपी
शिकायतकर्ता ने 1064 टोल फ्री नंबर पर जानकारी दी थी कि वह एक सेवा निवृत्त सैनिक है और जिला सैनिक कल्याण विभाग से सेवा विस्तार संबंधी कार्य करवा रहे हैं। आरोपी अधिकारी ने उनसे काम के बदले 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इस सूचना के बाद विजिलेंस की टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।
24 मई 2025 को बागेश्वर के सेना निवृत्त ग्राम रामपुर, तहसील कपकोट निवासी सुबोध शुक्ला को रिश्वत की रकम लेते ही दबोच लिया गया। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/