उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

पत्नी की हत्या के बाद कोतवाली पहुंचा पति, दो माह पहले हुई थी शादी

रुद्रपुर। फरहा खान ने मशकूर अली के साथ जिंदगी जीने के लिए कई सपने देखे थे, मगर अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसके पति मशकूर ने उसकी गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दो माह पहले ही 24 अक्टूबर 2021 को उनकी शादी हुई थी। उसके बाद हत्यारोपी पति खुद ही कोतवाली जा पहुंचा। पुलिस को सारी वारदात के बारे में बताने पर पहले तो पुलिस कर्मियों ने उसे मानसिक बीमार समझा, लेकिन जब घर जाकर बीबी की लाश बिस्तर पर पड़ी देखी तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

बड़ी कार और पांच लाख रुपये की कर रहे थे मांग
खेड़ा निवासी फरहा 26 की शादी 24 अक्टूबर 2021 को भईदपुरा निवासी मशकूर के साथ हुआ थी। परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद से पति बड़ी कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। पीड़िता ने कुछ दिन पहले यह बात अपनी मां को भी बताई थी। गुरुवार सुबह किसी बात पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की, और उसका गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button