उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

आज देर रात से रोडवेजकर्मी हड़ताल की जिद पर अड़े, मुश्किल हो सकता है रोडवेज का सफर

Listen to this article

देहरादून, 8 सितम्बर। आज मंगलवार से रोडवेज का सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें हो सकती हैं, क्योंकि आज रात से रोडवेज की हजारों गाड़ियों के पहिए थम जाएंगे। यूनियन पदाधिकारियों की प्रबंध निदेशक से छह घंटे की वार्ता के बावजूद कोई सहमति न बन पाने के बाद हालात खराब हो सकते हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की तीन यूनियनों के छह हजार से अधिक कर्मचारी वेतन भुगतान समेत कई मांगों को लेकर आज मंगलवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

वेतन भुगतान संबंधी तमाम मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
हड़ताल से हड़ताल व यात्रियों की मुसीबत को देखते हुए प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और परिवहन सचिव से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रबंध निदेशक ने यूनियन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मंगलवार को उनकी मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व परिवहन सचिव के साथ बैठक करायी जाएगी। लेकिन, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तरांचल रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/ एसटी श्रमिक संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारियों ने साफतौर पर कह दिया है कि जब तक वेतन भुगतान समेत उनकी तमाम मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है प्रस्तावित हड़ताल को किसी भी सूरत में स्थगित नहीं किया जाएगा।

कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए मुख्य सचिव, परिवहन सचिव से वार्त की गई है। शासन स्तर पर कल यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी जिसमें कोई ना कोई सकारात्मक हल निकाला जाएगा।
रीना जोशी, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम

परिवहन निगम प्रबंधन सेवारत कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है। वहीं छह माह पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके कार्मिकों को आज तक सेवानिवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाया है। परिवहन निगम के बेड़े में बसों की भारी कमी है जिसका असर निगम की आय पर पड़ रहा है। निगम अफसरों की लापरवाही के चलते गाड़ियों की खरीद नहीं हो पा रही है।
अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button