उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

यूपी में बीजेपी को चुनाव से पहले तगड़ा झटका

लखनऊ। प्रदेश की 17वीं विधानसभा गठन से ऐन मौके पर बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है। इसके साथ ही वे सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिल चुके हैं। उनके साथ उनके कुछ समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो सकते हैं। उनकी बेटी संघप्रिया बदायूं की सांसद हैं, जबकि बेटे उत्कृष्ट मौर्या को भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली के ऊंचाहार से चुनाव लड़वाया था।

सामाजिक न्याय के लड़ता रहूंगा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैंने सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया है। आगे भी करता रहूंगा। मुझे जहां भी सामाजिक न्याय साकार होता दिखेगा, मैं वहीं रहूंगा। स्वामी प्रसाद मौर्या के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। उनका दावा है कि उनके साथ भाजपा के कई बड़े पिछड़े नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। उनका दावा है कि मंत्री दारा सिंह चौहान व धर्म सिंह सैनी के साथ चार विधायक भी हैं, जो भाजपा छोड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button