उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

राजकीय डिग्री कालेज बिथ्याणी में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा एक वेबीनार का आयोजन

Listen to this article

यमकेश्वर, 3 दिसम्बर। 3 दिसंबर को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. हिमानी बडोनी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता का संक्षिप्त परिचय एवं स्वागत किया गया। इस सेमिनार का विषय “माइक्रोबियल इवोल्यूशन एंड क्लासीफिकेशन: अनकवरिंग द फंडामेंटल्स एंड सिग्निफिकेंस” था। जिसके विषय में मुख्य वक्ता डॉ. यशपाल सिंह, सहायक प्राध्यापक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, आम्रपाली यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी (पूर्व वैज्ञानिक डी.एस.टी. स्कीम फोर यंग साइंटिस्ट एंड टेक्नोलॉजिस्ट, गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर, उत्तराखंड) ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सूक्ष्मजीवों के इवोल्यूशन और उनकी पहचान के लिए उपयोगी तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरिराज सिंह द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. यशपाल सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस वेबीनार में विनय कुमार पांडे, डॉ. राम सिंह सामंत, डॉ. नीरज नौटियाल, सुनील प्रसाद, डॉ. केशव प्रसाद डबराल, चेतन भट्ट, डॉ मनवीर सिंह कंडारी, नरेश राणा, महेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती बीना देवी, सतीश सिंह एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button