उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

रेखा आर्या के पति बोले, ’20-30 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ पर हंगामा, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Listen to this article

देहरादून, 2 जनवरी। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की युवतियों को लेकर विवादित बयान दे डाला, जिसके बाद कांग्रेस को बीजेपी सरकार और मंत्री रेखा आर्या को घेरने का एक और मौका मिल गया. गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आवास का घेराव की कोशिश
इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सरकारी आवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को यमुना कॉलोनी के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इसके बाद कांग्रेस की नेत्रियों ने सड़क पर बैठकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया.

प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में बीजेपी की महिला नेत्रियों ने चुप्पी साधी हुई है, जिसके चलते वो लगातार भाजपा की महिला विधायक और मंत्री के आवास का घेराव कर रही हैं. इन सबके बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया. ज्योति रौतेला ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का यह कहना कि बिहार से 20 से 25 हजार रुपए में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं, ये पूरे देश की महिलाओं का अपमान है. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के इस बयान के खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस पुतला दहन कर रही है.

कांग्रेस ने साहू के बयान को बताया महिलाओं का अपमान
ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता, बीजेपी सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवासों का घेराव कर रही थी, लेकिन अफसोस की बात है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति ने बिहार की महिलाओं पर जो बयान दिया है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इसे देश की महिलाओं का अपमान बताया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button