उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मसूरी सिविल अस्पताल के पास कमरे में आग लगने से दिल्ली का एक व्यक्ति जिंदा जला video

Listen to this article

मसूरी, 16 जनवरी। सिविल अस्पताल मसूरी के पास स्थित संजीव गोयल के मकान के एक कमरे में शुक्रवार शाम को आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। सूचना पर पुलिस टीम जब तक पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक मृतक के शरीर का बड़ा हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शाम के समय सिविल अस्पताल के पास एक घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर तत्काल पुलिस बल एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में गौरव टुटेजा (47) निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी दक्षिण दिल्ली किराये पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे गौरव टुटेजा को आस-पड़ोस के लोगों ने बाजार से रूम हीटर लेकर आते देखा था।

शाम के समय कमरे से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मकान स्वामी को सूचित किया गया। कमरे को खोलकर देखा गया तो कमरे हीटर जल रहा था और आग लगी हुई थी। बिस्तर व अन्य घरेलू सामान जला हुआ पाया गया। पुलिस एवं फायर सर्विस टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। कमरे के अंदर गौरव हीटर के पास जली अवस्था में पड़ा हुआ था। गौरव की मृत्यु हो चुकी थी। शव को सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button