उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

छात्रों को मोबाइल लैब के माध्यम से दी जायेगी एआई जैसी नयी तकनीकों की जानकारी

Listen to this article

देहरादून, 29 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के उद्देश्य से लैब आन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का फ्लैग आफ किया। इस मोबाइल लैब के माध्यम से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), कोडिंग, इंटरनेट आफ थिंग्स सहित अन्य उभरती तकनीकों में हैंड्स आन प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विज्ञान विषयों के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में सीखने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैब आन व्हील्स छात्रों के लिए लर्निंग बाय डूइंग का प्रभावी प्लेटफार्म सिद्ध होगी। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और वे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब आन व्हील्स आगामी पांच वर्षों तक राज्य भर की शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करेगी, उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी और वैश्विक अवसरों से जोड़ने का कार्य करेगी।

यह पहल राज्य में छात्रों के लिए हैंड्स आन प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में सहायक होगी। लैब में उपलब्ध प्रैक्टिकल और प्रयोगात्मक सुविधाएं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। इससे विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित होंगे। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा डा. रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button