उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद: नहीं बदलेगा दुकान का नाम, पुलिस अलर्ट-सीमाएं सील, पुलिस का फ्लैग मार्च

Listen to this article

कोटद्वार, 2 फरवरी। उत्तराखंड के कोटद्वार (पौड़ी) में 26 जनवरी से शुरू हुआ मामूली सा विवाद देखते ही देखते बड़े सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रम में तब्दील हो गया है. मामला एक दुकान के नाम बदलने की मांग से शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों में यह विवाद सांप्रदायिक रंग लेने लगा. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कोटद्वार पुलिस को न केवल आसपास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी, बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई. फिलहाल पुलिस के सख्त कदमों के बाद हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब न तो किसी दुकान का नाम बदला जाएगा और न ही किसी बाहरी संगठन को कोटद्वार में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जिम संचालक दीपक कुमार के पक्ष में की गई पोस्ट से राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी पर नफरत की दुकान चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों को जानबूझकर प्रेरित करना उनकी नकारात्मक राजनीति का उदाहरण है।

वहीं, सोमवार को कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे और दीपक की सुरक्षा के लिए पुलिस को दिया पत्र। उधर सोमवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार भी कोटद्वार पहुंचे और स्थितियों की समीक्षा की। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक दुकान का नाम ‘बाबा’ रखे जाने को लेकर 28 जनवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व दुकान स्वामी वकील अहमद के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान वकील अहमद ने अपने परिचित जिम संचालक दीपक कुमार को बुला लिया।

राहुल की पोस्ट के बाद कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दीपक को मोहब्बत का प्रतीक बताते हुए लिखा कि हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत, तुम बब्बर शेर हो। इस पोस्ट के बाद सोमवार को कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व जिलाध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे। कांग्रेसजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से दीपक कुमार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग उठाई।

पुलिस की सख्ती सीमाओं पर तैनात हुआ अतिरिक्त बल
कोटद्वार में हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला शहर में पीएससी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की. इसके अलावा कोटद्वार आने जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर चेक पोस्ट बनाए गए, जहां हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है.

कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति या संगठन कोटद्वार आकर माहौल खराब न कर सके.

बाबा पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन नाम बदलकर षड्यंत्र नहीं होना चाहिए: भट्ट
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार में दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस के प्रदर्शन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस मुद्दे को तूल देने पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नाम श्रद्धा से बदले हो तो दीपक भी बनो। ‘बाबा’ नाम पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन नाम बदलकर षड्यंत्र नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button