उत्तराखंडक्राइमसामाजिकस्वास्थ्य

एकतरफा प्रेम में हैवान बना शादीशुदा युवक; पलटन बाजार में चापड़ से युवती की हत्या

Listen to this article

देहरादून, 2 फरवरी। देहरादून के दूल्हा बाजार में गुंजन की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र दहल गया। लोग हत्या का मंजर देखकर डरे हुए और गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों ने बातचीत में बताया कि वर्षों पहले क्षेत्र में इस तरह की एक हत्या हुई थी। इसके बाद अब इस हत्याकांड ने लोगों को हैरत में डाल दिया।

दुकान में काम करती थी युवती
मृतक युवती की पहचान गुंजन पुत्री मनीष श्रीवास्तव निवासी गोविंदगढ़ के रूप में हुई थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि गुंजन दूल्हा बाजार की एक दुकान में काम करती थी. दो फरवरी सुबह को भी गुंजन रोजाना की तरह काम पर दूल्हा बाजार पहुंची थी.

दुकान जाते समय किया धारदार हथियार से वार
पुलिस ने बताया कि गुंजन ने गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खड़ी और बाद में गली से दुकान की ओर जाने लगी. तभी अचानक से आरोपी आकाश पुत्र कोमल राम ने गुंजन पर हमला कर दिया. इस वारदात के बाद से ही आरोपी आकाश फरार चल रहा था. आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी. वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई. इसके बाद आरोपी ने युवती को पकड़कर दीवार की ओर धकेला। फिर गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इस दाैरान बचाव के प्रयास में युवती की अंगुलियां कट गईं। साथ ही चेहरा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लथपथ युवती वहीं गिर पड़ी। इससे पहले कि लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया।

तीन साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो भी दूल्हा बाजार में एक दुकान पर काम करता है. तीन साल पहले ही उसकी मुलाकात गुंजन से हुई थी, वो कभी-कभी गुंजन के घर भी जाया करता था. इसकी जानकारी गुंजन के परिजनों को भी लग गई थी, जिस पर गुंजन के परिजनों ने आपत्ति जताई थी.

पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में हुआ था समझौता
गुंजन के घरवालों ने इस बारे में आरोपी आकाश के परिजनों से बात की थी. इसके बाद आकाश के घर में काफी विवाद भी हुआ था. कुछ समय पहले दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से एक-दूसरे के साथ कोई संबंध न रखने संबंधी एक समझौता पत्र भी चौकी खुड़बुड़ा में दिया था.

युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में गुनाह कबूल किया है। घटना स्थल से फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं।
– अजय सिंह, एसएसपी

उत्तराखंड महिला आयोग ने मामले का लिया संज्ञान
वहीं, उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने युवती की निर्मम हत्या की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है. इसी कड़ी में महिला आयोग की टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. कुसुम कंडवाल का कहना है कि देवभूमि में महिलाओं के विरुद्ध ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं. इस मामले की खुद आयोग की ओर से मॉनिटरिंग की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button