उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

विंडलास बायोटेक में औषधि प्रशासन की टीम ने मारा छापा, कोडीन युक्त सिरप पर रोक

Listen to this article

देहरादून, 9 फरवरी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक में अनियमितताएं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की है। कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। सोमवार को औषधि प्रशासन की टीम ने दवा निर्माता कंपनी विंडलास बायोटेक का औचक निरीक्षण किया।

कोडीनयुक्त कफ सिरप में मिली गड़बड़ी
इस दौरान टीम ने सिरप समेत तमाम दवाओं की जांच की। अधिकारियों को कोडीन युक्त कफ सिरप में गड़बड़ी मिली। अधिकारियों ने फौरन इसे प्रतिबंधित कर दिया। गौरतलब है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत के बाद उत्तराखंड में भी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सतर्क हो गया था। इसके बाद से विभाग की ओर से लगातार दवा निर्माता कंपनियाें और मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा जा रहा है। यह कफ सीरप मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से गंभीर और सूखी खांसी के इलाज के लिए किया जाता है। यह साधारण सर्दी जुकाम की दवाओ से काफी अलग और शक्तिशाली सीरप होता है। इसी कारण सरकार ने इसकी बिक्री पर कड़े नियम लागू किये हैं।

कई मेडिकल स्टोरों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई
अनियमितताएं मिलने पर कई मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विंडलास बायोटेक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इतना ही नहीं इस औषधि के अनुमोदन को अग्रिम आदेशों तक के लिए निलंबित भी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी जिलों में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button