उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

किशोर उपाध्याय ने उलझाया भाजपा-कांग्रेस का गणित

देहरादून। किशोर उपाध्याय ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का गणित उलझा दिया है। टिहरी जिले की टिहरी विधानसभा सीट इन दिनों प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कारण नामांकन प्रक्रिया के तीन दिन बीतने के बावजूद भी सत्तासीन भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी यहां पर घोषित नहीं किए हैं। वर्तमान में यह सीट सबसे हॉटेस्ट सीट बन गई है। अब हर एक की नजर टिहरी विधानसभा सीट पर लगी हुई है। इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा चुनाव लड़ने की कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

टिहरी जनपद राजनीतिक दृष्टि से हमेशा ही महत्वपूर्ण रहा है। राज्य बनने से पहले हो अथवा राज्य गठन के बाद। यहां के राजनेताओं का प्रदेश में विशिष्ट स्थान रहा है। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा टिहरी विधानसभा सीट की बनी हुई है। कारण भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय भाजपा से इस सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि भाजपा ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी चयन नहीं किया है। वर्तमान विधायक धन सिंह नेगी भी अधर में लटके हुए हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button