उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षा

प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 31 जनवरी तक बंद

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड प्रतिबंधों की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसके तहत प्रदेश में 31 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के अलावा किसी भी तरह की राजनीतिक रैलियों और धरना तथा प्रदर्शनों पर भी रोक जारी रखी गई है। शिक्षण संस्थानों में अभी ऑनलाइन पढ़ाई ही जारी रहेगी। राजनीतिक रैली, धरना और प्रदर्शन, रोड शो तथा बाइक रैली जैसे आयोजनों की अनुमति नहीं होगी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

प्रदेश में लागू रात्रि कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। 31 जनवरी तक प्रदेश में आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी विद्यालय, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क बंद रहेंगे। मनोरंजन, शैक्षिक व सांस्कृतिक समारोह भी नहीं होंगे।

https://sarthakpahal.com/

स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क भी 31 जनवरी तक बंद रहेंगे
विवाह समारोह में स्थल के 50 प्रतिशत क्षमता के साथ व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति जारी रहेगी। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिम, शापिंग माल, सिनेमा हाल, होटल, रेस्तरां, ढाबे, स्पा, सैलून, थिएटर, सभाकक्ष, खेल संस्थान, स्टेडियम व खेल मैदान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह में स्थल के 50 प्रतिशत क्षमता के साथ व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी।

Related Articles

Back to top button