देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सेना ने NCC वालों के लिए नई भर्ती, कोई एग्जाम नहीं, सीधे लेफ्टिनेंट, 16 मार्च लास्ट डेट

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। स्कूल कॉलेज में अगर आप भी राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC का हिस्सा रहे हैं, तो आपके पास इंडियन आर्मी में सीधे लेफ्टिनेंट बनने का शानदार मौका है। भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 124 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि इस नई भर्ती में अभ्यर्थियों को सेलेक्शन लेने के लिए कोई रिटन एग्जाम नहीं देना होगा। केवल शॉर्टलिस्टिंग और अन्य चरणों के लिए अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू हो रही है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती निकाय-भारतीय सेना (Indian Army)
एंट्री-एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम-124 कोर्स (अक्टूबर 2026) शॉर्ट सर्विस कमीशन एनटी (महिला, पुरुष)
पदों की संख्या-76 (महिला-06, पुरुष- 70)
ऑफिशियल वेबसाइट-joinindianarmy.nic.in
आवेदन शुरू होने की तारीख-13 फरवरी 2026 दोपहर 3 बजे से शुरू
आवेदन करने की आखिरी तारीख-16 मार्च 2026
आयुसीमा-1 जुलाई 2026 को 19-25 वर्ष

कौन अप्लाई कर सकता है?-अविवाहित महिला, पुरुष स्नातक
चयन प्रक्रिया-एप्लीकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी, मेडिकल, मेरिट लिस्ट, जॉइनिंग लेटर
एसएसबी के लिए शॉर्टलिस्टिंग की तारीख-मई 2026 के पहले हफ्ते में
प्री कमीशन ट्रेनिंग अकादमी-अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चैन्नई

ट्रेनिंग की अवधि-49 हफ्ते
ट्रेनिंग के समय सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह
ट्रेनिंग के बाद रैंक-लेफ्टिनेंट
कमीशन के बाद वेतन-सीटीसी लगभग 17-18 लाख प्रति वर्ष
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/NotificationPDF/NOTIFICATION_FOR_NCC_SPL_ENTRY_124__MEN_COURSE__OCT_2026_.pdf
आवेदन करने का लिंक कहां खुलेगा-https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx

आर्मी एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
फाइनल ईयर में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन कोर्स शुरू होने के लिए पहले उन्होंने अपनी डिग्री पूरी कर ली हो। ऐसे उम्मीदवारों को तीन/चार साल के डिग्री कोर्स के पहले दो/तीन सालों में स्कोर किए गए प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के पास NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
NCC के सीनियर डिवीजन/Wg में कम से कम दो/तीन साल सर्विस की हो।
एनसीसी के सी सर्टिफेकेट एग्जाम में कम से कम बी ग्रेड मिला हो। जिन आवेदकों के पास फॉर्म भरने की तारीख पर एनसीसी सर्टिफिकेट या प्रोविजन एनसीसी सी सर्टिफिकेट नहीं हो आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आर्मी एनसीसी भर्ती की शर्तें और नियम
इंडियन आर्मी में नियुक्ति के बाद अभ्यर्थी ऑफिसर के रूप में दस साल तक सेवा कर सकेंगे। हालांकि इस सेवा को चार और अधिक बढ़ाया जा सकता है लेकिन इसके लिए कैंडिडेट को समय-समय पर निकली नियुक्ति की शर्तों के अनुसार सेवा विस्तार के लिए योग्य होना चाहिए। बढ़े हुए कार्यकाल में अभ्यर्थियों को सिविल नौकरी, हायर एजुकेशन, बिजनेस आदि कारणों की वजह से सेना से छुट्टी लेने की इजाजत मिलेगी।

इस भर्ती में सेलेक्शन के बाद कैंडिडेट को ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करने से पहले कुछ स्टैंडर्ड का पालन करना होगा। 2.4 किमी की दौड़ पुरुष 10 मिनट 30 सेकेड, महिला 13 मिनट, पुश अप, अपने आप को रोकना, जागते रहना, स्क्वाट, लंजेस, तैरना आदि आना चाहिए। सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को प्री कमशीन ट्रेनिंग लेने के लिए फाइनल जारी की गई मेरिट के ऑर्डर से भेजना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button