खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंडिया

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। ये लगातार दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से 89 रनों की शानदार पारी ने अहम योगदान दिया। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रनों के स्कोर ही बना पाई और उसे इस मुकाबले में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा।

भारत ने शान से फाइनल में मारी एंट्री
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली थी और टीम को ये स्कोर खड़ा करने में मदद की थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी और इस तरह सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लिश टीम को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली। अब भारत का सामना टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से सामना 8 मार्च को होना है।

अक्षर पटेल ने पकड़ा लाजबाव कैच
पारी के 14वें ओवर की छठी गेंद पर अक्षर पटेल ने फुर्ती मैदान पर दिखाई और अपने प्रेसेंस ऑफ माइंड का सही इस्तेमाल करते हुए विल जैक्स के छक्के को कैच में तब्दील किया। वाइड लाइन पर अर्शदीप सिंह द्वारा डाली गई यॉर्कर गेंद जो फुल टॉस बन गई। विल ने उसे स्लाइस किया और डीप प्वाइंट की तरफ खेला। गेंद हवा में फ्लैट जा रही थी और सीमा रेखा पर अपने बाएं ओर भागते हुए अक्षर ने गेंद को लपका। इस बीच वो संतुलन नहीं बना पाए और बाउंड्री की तरफ जा रहे थे। उसी बीच गेंद उन्होंने दूसरे फील्डर शिवम दुबे की तरफ उछाल दी और दुबे ने कैच को पूरा किया। इस तरह अक्षर ने ये गेम चेंजिंग कैच के दम पर 77 रन की एक खतरमान साझेदारी का अंत किया। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 172/5 रहा।

जैकब बेथेल ने जड़ा अर्धशतक
पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन के साथ ही जैकब बेथेल ने अर्धशतक जड़ा। 19 गेंद पर उन्होंने अर्धशतक जड़ा और इंग्लैंड की उम्मीदों को जिंदा रखा। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 131/4 रहा।

बुमराह-हार्दिक ने पलट दिया मैच
मैच के टर्निंग पॉइंट्स इंग्लिश पारी के 18वें और 19वें ओवर रहे. 18वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला, जिसमें केवल 6 रन आए. वहीं 19वां ओवर हार्दिक पंड्या ने किया, जहां उन्होंने सिर्फ 9 रन खर्च किए और सैम करन का विकेट भी लिया. इन दो ओवरों के चलते इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 30 रन बनाने थे, जो काफी मुश्किल था.

संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन जारी
बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. संजू ने 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इंग्लैंड के गेंदबाज उन्हें रोकने के लिए प्रयासरत रहे, लेकिन सैमसन ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया. हालांकि हैरी ब्रूक ने जरूर उनका कैच ड्रॉप टपकाया था, तब सैमसन 15 रनों पर थे.

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी. अब तक कोई भी मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. साथ ही लगातार दो बार किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button