देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा
आईडीबीआई में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की 1300 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 19 मार्च तक करें आवेदन

सार्थकपहल.काम। आईडीबीआई में नौकरी लेने का बड़ा मौका आने वाला है। इस बैंक ने 1300 पदों पर नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन निकाला है। इसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ओ के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पोस्ट जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार बैंक में ऑफिसर लेवल की अच्छी जॉब करना चाहते हैं, वो इसमें अप्लाई कर सकेंगे। एप्लिकेशन की विंडो इस हफ्ते खुलने वाली है।
बैंक का नाम-आईडीबीआई बैंक (IDBI)
पद का नाम-असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए, जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ओ (रीजनल)
कुल वैकेंसी-1300
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट-www.idbi.bank.in
आवेदन शुरू होने की तारीख-8 मार्च 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख-19 मार्च 2026
आयुसीमा-न्यूनतम उम्र 20 से लेकर अधिकतम उम्र 25 वर्ष तक मान्य होगी। रिजर्व कैटेगिरी को छूट।
सैलरी-जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM)- 6.14 लाख से 6.50 लाख तक सीटीसी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया-ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू, और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT)
भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन-https:// navbharattimes.indiatimes.com/ photo/129142653.cms
एप्लिकेशन फीस-सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग- 1050/- एससी/एसटी/पीएच- 250/-
IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए योग्यता
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री पूरी की हो। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए यह 55 प्रतिशत तय किया गया है। इसके साथ कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की नॉलेज भी हो। आवेदक का जन्म 2 मई 2000 से पहले और 1 मई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। दोनों तारीखों की भी गणना होगी।
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 2 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव गोना चाहिए। पद से संबंधित अधिक योग्यता भर्ती के डिटेल नोटिफिकेशन में बताई जाएगी।
आईडीबीआई नई भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?
आईडीबीआई की इस नई भर्ती में जो भी अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं, वो नीचे बताए स्टेप्स के जरिए इसमें अप्लाई कर सकेंगे।
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
यहां Recruitment सेक्शन में आपको इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन करने का लिंक दिया जाएगा।
Click Here to Apply Online के टैब पर जाकर आवेदन के टैब पर ओपन करें।
पहले अपनी बेसिक सी जानकारियों के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें। इसमें अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी बिल्कुल सही भरें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगइन क्रिएट होने के बाद वेबसाइट पर लॉगइन करें।
अब संबंधित बॉक्स में रिलेटेड जानकारी भरते जाएं।
डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, लेफ्ट अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डेक्लेरेशन को स्कैन करके मांगे गए साइज में अपलोड करें।
अब एप्लिकेशन फीस भरें और फाइन सब्मिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन टेस्ट में लॉजिकल रीजनिंग, डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट,जनरल/इकोनॉमी/बैंकिग अवेयरनेस/कंप्यूटर/आईटी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।



