उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

कुलदीप यादव की शाही शादी, दुल्हन की तरह सजा मसूरी का सवॉय होटल, आज हल्दी-मेहंदी की रस्में

Listen to this article

मसूरी, 12 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का विवाह समारोह मसूरी की वादियों में शाही अंदाज में आयोजित होने जा रहा है. 14 मार्च को होने वाली इस शादी से पहले 13 मार्च को मेहंदी और हल्दी की रस्मों के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत होगी. इसके लिए मसूरी के प्रतिष्ठित हेरिटेज होटल द सवॉय वेलकम होटल को पूरी तरह सजाया जा चुका है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है.

बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. दोनों परिवार मसूरी पहुंच चुके हैं. मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. शादी को पूरी तरह निजी रखा गया है, इसलिए पूरे होटल को बुक कर लिया गया है. इन दिनों वहां आम पर्यटकों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

13 मार्च आज मेहंदी और हल्दी की रस्म
विवाह से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को मेहंदी और हल्दी की रस्में धूमधाम से आयोजित होंगी. इस मौके पर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त पारंपरिक संगीत और नृत्य के बीच शादी की खुशियों का जश्न मनाएंगे. दुल्हन के हाथों में मेहंदी रचने के साथ ही शादी के कार्यक्रमों का रंग और भी गहरा होगा.

सवॉय होटल शाही अंदाज में सजा
मसूरी के ऐतिहासिक सवॉय होटल को विवाह समारोह के लिए विशेष रूप से सजाया गया है. होटल परिसर में आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजावट की गई है. मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था के लिए मसूरी के एक अन्य पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में भी कई कमरे बुक कराए गए हैं.

सूर्य कुमार यादव समेत कई क्रिकेटर हो सकते हैं शामिल
सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी और वीआईपी मेहमान समारोह में पहुंच सकते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण भेजा गया है, हालांकि उनके कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है.

रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में होगा
मसूरी में निजी विवाह समारोह के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य शादी समारोह और रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इसमें राजनीति, बॉलीवुड, बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. मसूरी की खूबसूरत वादियों के बीच होने जा रही यह शाही शादी इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button