उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नर

कुलदीप यादव की मेहंदी सेरेमनी में मस्ती में झूमे युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह

Listen to this article

मसूरी, 13 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की रस्में उत्तराखंड की पहाड़ियों में शुरू हो चुकी हैं. शुक्रवार को मसूरी के ऐतिहासिक वेलकम द सवॉय होटल में उनकी मेहंदी की रस्म बड़े उत्साह और पारंपरिक माहौल के बीच आयोजित की गई. कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों और कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी में रंगारंग माहौल देखने को मिला. आज सात फेरे होंगे, शाम 5 बजे बाजार निकलेगी और रात 8 बजे के करीब शादी की रस्में पूरी होंगी।

मेहंदी समारोह में कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आईं. हाथों में सजी मेहंदी और पहाड़ी व बॉलीवुड गीतों की धुनों के बीच उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया. समारोह के दौरान खुशी का माहौल इतना जीवंत था कि हर कोई संगीत की धुनों पर झूमता नजर आया. मेहंदी है रचने वाली गाने पर चहल को डांस करते हुए देखा गया। रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज के साथ जश्न में शामिल हुए।

इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी कार्यक्रम में शामिल हुए. चहल ने भी परिवार के साथ मेहंदी समारोह में खूब मस्ती की और डांस करते नजर आए. उनके साथ कई अन्य करीबी मेहमानों ने भी समारोह का आनंद लिया. कार्यक्रम के दौरान मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों और विशेष आतिथ्य की व्यवस्था की गई थी. होटल परिसर को फूलों और लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया. जिससे पूरा वातावरण शादी के रंग में रंगा नजर आया.

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में शादी से जुड़ी अन्य रस्में भी यहीं आयोजित की जाएंगी. मसूरी के प्रसिद्ध द सवॉय होटल में हो रहे इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों में भी उत्सुकता देखी जा रही है. शादी के इस खास मौके पर कुलदीप यादव और उनके परिवार ने इसे निजी और सादगीपूर्ण रखने की कोशिश की है, लेकिन फिर भी समारोह में उत्साह और उल्लास की झलक साफ दिखाई दे रही है.

क्रिकेट और राजनीति जगत की हस्तियां हो सकती हैं शामिल
सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी और वीआईपी मेहमान समारोह में पहुंच सकते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण भेजा गया है, हालांकि उनके कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button