उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

चंद्रभागा पुल के निकट बाइक सवार की मौत

यमकेश्वर। चंद्रभागा पुल के निकट ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास विकास कालोनी निवासी यश त्यागी (21 वर्ष) पुत्र महेश त्यागी अपने साथी चंद्रेश्वर नगर निवासी रवि कांत (23 वर्ष) पुत्र रमाकांत के साथ लक्ष्मणझूला की तरफ बाइक से ऋषिकेश आ रहे थे। चंद्रभागा पुल के निकट सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 आपात सेवा द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

https://sarthakpahal.com/

राजकीय चिकत्सालय में यश त्यागी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविकांत की हालत गंभीर है। उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button