उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षा

कोटद्वार डिग्री कालेज में तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में दी गयी प्राथमिक उपचार एवं योगासन की जानकारी

Listen to this article

कोटद्वार, 22 अप्रैल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित तीन दिवसीय रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को विविध व्यावहारिक एवं शारीरिक-मानसिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में जिला आयुक्त (रोवर्स/रेंजर्स) श्रीमती शांति रतूड़ी ने प्रतिभागियों को बेडन पावेल के छह व्यायाम (BP-6) कराए। इस दौरान ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रशिक्षण को आगे बढ़ाया गया।

शारीरिक संतुलन बनाने को कराया गया कई आसानों का अभ्यास
इसके पश्चात डॉ. अनुपम कोठारी ने रोवर्स/रेंजर्स को मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखने हेतु विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया, जिनमें ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, मंडूकासन और वज्रासन प्रमुख रहे। साथ ही उन्होंने मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक प्रभावों के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। जलपान के उपरांत शिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ, जिसमें संगठन की संरचना, झंडा प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट तथा विभिन्न प्रकार के झंडों के बारे में जानकारी दी गई।

शांति रतूड़ी ने दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
द्वितीय सत्र में जिला आयुक्त शांति रतूड़ी द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की पट्टियां बांधने की विधि एवं स्ट्रेचर निर्माण की प्रक्रिया सिखाई गई। वहीं प्रशिक्षक रूप चंद्र लखेड़ा ने विभिन्न प्रकार की गांठों (नॉट्स) के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान रोवर्स/रेंजर्स को वर्तमान समय में बिगनर्स कोर्स की अहम भूमिका से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुषमा भट्ट, रोवर्स प्रभारी डॉ. जुनिश कुमार, डॉ. भगवत सिंह रावत, डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. जेसी भट्ट, डॉ. नंदी गड़िया, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाई, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. एस.के. गुप्ता, डॉ. प्रीति रानी, डॉ. अंशिका वंसल, डॉ. डी.के. मौर्य, अरविंद दुदपुड़ी, राकेश कुमार सहित समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button