उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

पौड़ी में चाकू गोदकर पत्नी की निर्मम हत्या

पौड़ी। पौड़ी में चाकू गोदकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गयी। उत्तराखंड के पौड़ी में थाना पैठाणी के कुटकुंडई गांव मेंआपसी विवाद के चलते एक दिल झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक आदमी ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी है। जिससे पूरे गांव के साथ ही क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी
पौड़ी गढ़वाल के थाना क्षेत्र पैठाणी के कुटकुंडई गांव निवासी जसवीर सिंह (28 वर्ष) ने अपनी पत्नी अर्चना देवी (24 वर्ष) की चाकू गोद कर निर्मम हत्या कर दी है। सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा के अनुसार जसवीर सिंह देहरादून में किसी होटल में काम कर अपनी आजीविका चलाता है। वह 27 जनवरी को गांव लौटा था। 29 जनवरी की देर शाम जसवीर सिंह जब अपनी पत्नी के साथ गांव में बड़े भाई की दुकान में थे उसी समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच गरमागरमी हो गई। बहस इतनी ज्यादा तेज थी कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button