उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

कोटद्वार में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका

यमकेश्वर। कोटद्वार में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका लग सकता है। ऋषिकेश में कांग्रेस से बगावती तेवर दिखाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को मनाने में कांग्रेस संगठन आखिरकार कामयाब हो ही गया है।

कांग्रेस के केंद्रीय संगठन की ओर से भेजे गए राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश से लम्बी वार्ता के बाद शूरवीर सिंह सजवाण ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसी दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी रमोला के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटने की अपील भी की है। वरिष्ठ पर्यवेक्षक ने कहा है कि केंद्रीय संगठन ने शूरवीर सिंह सजवाण को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष और चुनाव संचालन समिति को चेयरमैन बनाया है।

पौड़ी में पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
पौड़ी गढ़वाल जिले में पांच प्रत्याशियों ने आज अपना नाम वापस ले लिया है। इनमें से चार आम आदमी पार्टी के वैकल्पिक प्रत्याशी थे, जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नाम वापस लिया है। विधानसभा कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। कोटद्वार से भाजपा के दिलीप रावत जहां तीसरी बार विधायक बनने का ख्वाब देख रहें हैं, वहीं भाजपा के बागी नेता धीरेंद्र चौहान ने चुनाव मैदान में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी कमर कस ली है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button