उत्तराखंडदेश-विदेशशिक्षासामाजिक

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

पौड़ी, 3 सितंबर, 26. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की डबल लॉक प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती समेत सुरक्षा के विभिन्न मानकों की बारीकी से जांच की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता के साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया, जिसे उचित पाया गया।

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय क्रियाशील रहें और सुरक्षा में तैनात पुलिस बल सुरक्षा उपकरणों व अन्य व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करे। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता भी परखी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अग्निशमन यंत्रों का समय-समय पर परीक्षण किया जाए, ताकि आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को EVM एवं वीवीपैट की दी जानकारी
इस दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, डबल लॉक प्रणाली और वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें भाजपा से राजेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस से मनमोहन सिंह रावत तथा भाकपा से सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button