उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

शनिवार देर रात आफिस से घर जाते समय सड़क हादसे में SBI पाबौ के शाखा प्रबंधक की मौत

कोटद्वार, 6 सितंबर, 26. पौड़ी जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार अभियान चला रही है. साइन बोर्ड, यातायात चेकिंग और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है.

एसबीआई पाबौ शाखा में मैनेजर पद पर थे कार्यरत
शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसबीआई पाबौ शाखा के प्रबंधक की मौत हो गई. बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. मृतक की पहचान संजीव किलानिया के रूप में हुई है. वह भारतीय स्टेट बैंक की पाबौ शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे.

मांडाखाल के समीप गहरी खाई में गिरा वाहन
बताया जा रहा है कि शनिवार रात बैंक का कार्य समाप्त करने के बाद वह अपने वाहन से पाबौ से पौड़ी स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए थे. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद कोतवाली पौड़ी पुलिस, पाबौ पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया. तलाशी के दौरान मांडाखाल के समीप उनका वाहन सड़क से काफी नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त मिली.

सबीआई की पाबौ शाखा में प्रबंधक संजीव किलानिया बीती शनिवार रात करीब नौ बजे बैंक में ड्यूटी खत्म होने के बाद कार से मुख्यालय पौड़ी के लिए रवाना हुआ। वह मुख्यालय पौड़ी पहुंच पाता, इससे पहले पौड़ी के समीप मांडाखाल में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
जयपाल नेगी, कोतवाल पौड़ी

मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे बैंक मैनेजर
रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर संजीव किलानिया को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया है कि संजीव 856 पी, सेक्टर 10, गुरुग्राम हरियाणा के मूल निवासी हैं। वह बीते मई 2026 पाबौ में सेवाएं दे रहे थे। उनका परिवार पौड़ी में कोटद्वार रोड पर पेट्रोल पंप के समीप रहता है। बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं एसबीआई पौड़ी के मुख्य शाखा प्रबंधक तरुण जोशी ने बताया कि शाखा प्रबंधक पाबौ संजीव किलानिया हरियाणा के हिसार के मूल निवासी थे। जिनका परिवार अब गुरुग्राम में रहता था। बताया कि पौड़ी में वह पत्नी व बेटे के साथ रहते थे।

Related Articles

Back to top button